23वीं स्व. उमेश चंद्र मिश्र जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न।

---Advertisement---

खिलाड़ियों का उत्साह मन मोहा दर्शकों का।

रेशमा खानम,,,अनपरा सोनभद्र।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्व उमेश चंद मिश्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 14 क़ो स्पोर्टिंग क्लब अनपरा द्वारा ऑपरेटिंग क्लब के मैदान में किया गया l जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अनपरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक इं. निखिल चतुर्वेदी (G. M.प्रसाशन ), इं. विजय बहादुर( G. M.,DTPS), इं विजय दिनकर, इंअदालत वर्मा, इं प्रमेंद चौधरी, इं मनोज यादव के द्वारा रीबन काट कर किया गया l पहले दिन का मैच जिसमे अनपरा, ओबरा, चतरा, खड़िया, बीना, रेहटा, अनपरा परियोजन, अम्बेडकर, खरीतिया, जुगैल, शक्तिनगर, लिलासी, जवाहरनगर, कोटा, रेहटा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया l जिसमे पहला अनपरा और जुगैल के बिच हुआ जिसमे अनपरा विजयी रहा l दो दिन लीग के आधारित पर चले मैचों मे पहला सेमीफइनल टीम ओबरा और रॉबर्ट्सगंज के बिच मे खेला गया जिसमे रॉबर्ट्सगंज 2-1+से विजेता रही l दूसरा सेमीफाइनल टीम घोरवाल और टीम अनपरा के बिच खेला गया l जिसमे अनपरा 2-1 से विजेता रही l फाइनल मैच टीम रॉबर्ट्सगंज और SPC अनपरा के बिच में हुआ l जिसमे काटे के मुकाबले मे 5 सेट तक चला मैच मे रॉबर्ट्सगंज 3-2 से विजेता होके के 22 वीं स्व उमेश चंद्र मिश्र वॉलीबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता की चैंपियन बनी जिसमे विजेता क़ो 9100 और उपविजेता क़ो 6100 का नगद इनाम दिया गया l स्पोर्टिंग क्लब अनपरा ने इस प्रतियोगिता मे सभी 18 प्रतिभाग करने वाले की टीमों को पुरसस्कृत किया lफाइनल मुक़ाबला अतिथि के रूप मे परियोजना महाप्रबंधक इं निखिल चतुर्वेदी जी विसिष्ठ अतिथि श्री आर. डी. सिंह(अध्यक्ष उ. ज. क. समिति ),थानाध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार राय,इं डी. के. दिनकर,श्री अखिलेश भटनागर, श्री अतुल शाह, श्री सुभास चौहान, श्री कृष्णा सिंह के सामने खेला गया l कार्यक्रम क़ो कराने में इ. उत्पल शंकर,इं. सुशील सिंह कमलेश कुमार, इ. कमलेस कुमार, डी. एन. द्विवेदी,शिवप्रकाश श्री सभसाद, ओमप्रकाश पांडेय, ज़फर अहमद, जयप्रकाश,इंद्रमन, विक्रमा राम,आदि लोगो शामिल है l पूरा कार्यक्रम सोनभद्र वॉलीबॉल संघ के सचिव श्री सुरेश चंद्र मिश्र की देख रेख में सम्पन्न हुआ l निर्णयक की भूमिका सुशील रावत और शशि रंजन ने निभाई l उद्घोषक की भूमिका माधवेंद्र सिंह और आदित्य परमार ने निभाई l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment