डीएफओ वन रेणुकूट संयम और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल

---Advertisement---

 

पिपरी संवाददाता: दीपू तिवारी

(सोनभद्र) रेणुकूट वन प्रभागीय वनाधिकारी के डी.एफ.ओ. श्री कमल कुमार अपने संयमित स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली और प्रशासनिक संतुलन के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान बना रहे हैं।
कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और संतुलन बनाए रखते हुए उन्होंने वन विभाग के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी संचालन किया है।

हाल ही में मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा भी उनके कार्य एवं व्यवहार की सराहना की गई। पत्रकारों को वन विभाग की विभिन्न गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े कार्यों का अवलोकन कराने में डी.एफ.ओ. महोदय ने सकारात्मक और पारदर्शी भूमिका निभाई।

रेणुकूट वन प्रभागीय वनाधिकारी के क्षेत्र में वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रयास सराहनीय माने जा रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का भी मानना है कि ऐसे अधिकारी प्रशासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनते हैं।
वन विभाग की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में रेणुकूट वन प्रभागीय वनाधिकारी श्री कमल कुमार का योगदान वन क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment