महिला से छेड़छाड़ प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना अनपरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही-*

---Advertisement---

रेशमा खानम,,अनपरा/ सोनभद्र पुलिस की सख्त कार्रवाई: महिला से छेड़छाड़ प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना अनपरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 26/2026 धारा 64(1), 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित 01 नफर अभियुक्त विकास उर्फ विक्की पुत्र भोला राम निवासी ग्राम कुंडाडोही टोला लोहरा पोस्ट खदुआ, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष, को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
विकास उर्फ विक्की पुत्र भोला राम निवासी ग्राम कुंलडोमरी टोला लोझरा पोस्ट खजुरा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 29 वर्ष।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
वादी द्वारा थाना अनपरा पर लिखित सूचना दी गई थी कि अभियुक्त विकास उर्फ विक्की द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 26/2026 धारा 64(1), 351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में अभियुक्त वांछित चल रहा था। दिनांक 13.02.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा अभियुक्त को डिबुलगंज तिराहा के पास से समय लगभग 09:56 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 मायाशंकर यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 रामाश्रय यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
4. का0 अजीत यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment