सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्। स्थानीय नगर पंचायत दुद्धी के अलग-अलग वार्डों मे दशकों से पड़ी जर्जर सड़कों को डीएमएफ योजना के अंतर्गत निर्माण के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने आज वृहस्पतिवार को शिलान्यास किया । आपको बता दें कि स्थानीय कस्बा वासी विगत कई वर्षों से अपने-अपने वार्डों में जर्जर सड़क के निर्माण की मांग लगातार कर रहे थे। जिसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए नगर पंचायत दुद्धी के भाजपा चेयरमैन कमलेश मोहन के अथक प्रयास से काफी लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग पर भाजपा सरकार ने विकास का पिटारा खोल दिया। इस मौके पर कार्यक्रम मे मौजूद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने मीडिया वार्ता में बताया कि दुद्धी मे विकास के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अच्छी सड़क बनने से आवागमन मे लोगों को काफी राहत मिलेगा। और क्षेत्र का विकास होगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि जनता की मांग को हमने गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हम हमेशा प्रयासरत रहेंगे। भाजपा सरकार मे क्षेत्र का लगातार विकास होता रहेगा। शिलान्यास किया जाने वाले सड़क वार्ड नं. 2 के मुख्य मार्ग पर बंधु चौरसिया के घर से रामनगर रोड अंजनी वकील के घर तक सीसी रोड का निर्माण । इसी प्रकार वार्ड नंबर 7 मे मोहम्मद अली के घर से सोनू के घर तक सीसी रोड शिलान्यास । वार्ड नंबर 8 व 11 में अनिल जायसवाल के घर से चर्च गेट के पास तक सड़क शिलान्यास होंगे। वहीं वार्ड नंबर 4 मे शिवाजी तालाब से अमवार रोड तक सीसी रोड के शिलान्यास। इन सड़कों के निर्माण से आमजन को काफी राहत मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों में सड़क निर्माण को लेकर खुशी का माहौल है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी कमलेश मोहन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी ,रामेश्वर राय ,जिला मंत्री दिलीप पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मनीष जायसवाल, बबलू सिंह, पंकज अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता सहित नगर पंचायत दुद्धी के समस्त सभासद एवं कस्बा वासी मौजूद रहें।

