रेशमा खानम,,अनपरा /सोनभद्र l
अनपरा पुलिस ने न्यायालय से वांछित आरोपी के घर प्रयागराज पर नोटिस चस्पा कर न्यायालय मे उपस्थिति नहीं होने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की कार्रवाई की जायगी, इस दौरान पूरे मुनादी भी करायी गईं जिससे आरोपी के परिजनों मे हड़कंप मच गया है l उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना अनपरा जनपद सोनभद्र से मंगलवार को संबंधित अभियुक्ता श्याम कुमारी पत्नी भागीरथी मौर्य निवासी मुँहकोचवा राजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर व अभियुक्त कृष्ण प्रकाश पुत्र भोलानाथ निवासी कतरन डीहवा राजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश पर नियमानुसार धारा 84 बीएनएस की कार्रवाई की गई व मुनादी कराई गई। इसी क्रम मे मुकदमा अपराध संख्या 149 / 25 धारा 318 (4),338 ,336 (3),340 (2 )316(2 ) बी एन एस से संबंधित अभियुक्त अमित कुशवाहा पुत्र मुरारीलाल कुशवाहा निवासी 9 / 1एच न्यू दादरीd यमुनानगर नैनी थाना जनपद प्रयागराज के घर पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मय हमराह आरक्षी पवन कुमार थाना अनपरा जनपद मौजूद रहे l

