सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत रविवार को विकास खंड कोन में खंड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 10 बजे खंड शिक्षा अधिकारी कोन के नेतृत्व में बीआरसी/उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन परिसर में हुआ। इस शैक्षिक आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता एवं नवाचार की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतियोगिता में विकास खंड कोन के समस्त कंपोजिट विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कुल 95 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञान क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न कराई गई। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें प्राप्त अंकों के आधार पर 25 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों के लिए द्वितीय चरण की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पुनः लिखित के साथ-साथ मौखिक परीक्षा भी कराई गई।
द्वितीय चरण के अंतिम परिणाम के आधार पर विकास खंड कोन से पांच छात्र-छात्राओं का चयन जनपद स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हेतु किया गया। चयनित विद्यार्थियों में प्रेम कुमार, मनीष कुमार, रामप्रवेश, सत्य प्रकाश एवं नैतिक कुमार शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों की उपलब्धि पर शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण रहा।
प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु श्री श्रवण कुमार, प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन एवं श्री दिलीप कुमार चौरसिया (एआरपी) को नोडल अधिकारी नामित किया गया। आयोजन के दौरान श्री राजेश मौर्य वरिष्ठ प्रवक्ता डायट, रितेश कुमार, रामेश्वर प्रसाद, रोहित पाण्डेय, पुष्पेंद्र, महेंद्र यादव, संजीव कुमार, अभिनव, शमशेर अहमद, शिव प्रसाद विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, शिवराज सिंह, संत त्रिपाठी, अरविंद पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, प्रितेश जौहरी, रविशंकर मौर्य, अविनाश कुमार, योगेश दुबे, सुनील कुमार, अरुण कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।
अंत में अधिकारियों द्वारा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

