बोलोरो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल,

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,म्योरपुर।स्थानीय थाना के ब्लॉक मुख्यालय के समीप मुर्धवा बीजपुर मार्ग पर रविवार की शाम आश्रम मोड़ की तरफ से सीएचसी जा रहे स्टाफ नर्सों की भाड़े की बोलोरो म्योरपुर से घर अवरहवा कुंडाडीह जा रहा 19 वर्षीय अजय पुत्र देवराज की बाइक टकरा गई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।जबकि बोलोरो में बैठी 25 वर्षीया प्रियंका पत्नी प्रमोद,निवासी गोविंदपुर घायल हो गई। नायब दरोगा अनंत राय ने बताया कि तीन स्टाफ नर्स मिर्जापुर एक शादी में जाने के लिए सीएचसी में और स्टाफ को लेने जा रही थी कि सामने से आ रहे बाइक सवार बोलोरो से टकरा गया।चालक ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की लेकिन बाइक लहरा गई और युवक बोलोरो से टकरा कर सड़क पर गिर गया। बीना हेलमेट के कारण सर में गंभीर चोट आ गई। बताया कि युवक को बोलोरो चालक ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment