2 लाख का हीरोइन के साथ एक अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,।।

---Advertisement---

रेशमा खानम,,,अनपरा/सोनभद्र, अनपरा पुलिस को मिला बड़ी सफलता,  2 लाख का हीरोइन के साथ एक अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,।। कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत ₹ 02 लाख) बरामद -*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
आज दिनांक 08.02.2026, समय करीब 01:57 बजे, मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अनपरा पुलिस ने डिबुलगंज डी-प्लांट पुलिया के पास से अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के पास से लगभग 10 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,00,000/- है। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-26/2026 धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द निवास डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष

*वांछित अभियुक्त का विवरण-*
रोहन उर्फ चिंटू पुत्र शिवकुमार, निवासी सिनेमा रोड, पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

*बरामदगी का विवरण-*
10 ग्राम हेरोइन अनुमानित कीमत लगभग 2,00,000 रुपयें।

*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पिछले दो वर्षों से हेरोइन की पुड़िया बनाकर बिक्री करता आ रहा है। वह प्रत्येक पुड़िया ₹250 में बेचता है। हेरोइन उसे “राहुल उर्फ चिंटू” नामक व्यक्ति स्वयं उपलब्ध कराता है। इसके बाद दोनों मिलकर पुड़ियां तैयार करते हैं और बेचते हैं। अभियुक्त ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 60 से 70 पुड़ियां बिक जाती हैं, और यही उसकी आजीविका का मुख्य साधन है।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 रामाश्रय यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 विजय कुमार यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
5. का0 पवन कुमार, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
6. का0 अजीत यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment