सोनभद्र अनपरा पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड पीड़ित को 25,500/- रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अनपरा एवं साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के एक पीड़ित को उसकी धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
आवेदक पंकज कुमार पुत्र विजय कुमार जायसवाल निवासी काशी मोड़ अनपरा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र द्वारा शिकायत की गई थी कि दिनांक 11.12.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टेलीग्राम ऐप के माध्यम से ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर उनसे कुल 44,960/- रुपये की ठगी कर ली गई थी।
प्रकरण में साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित को 25,500/- रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। साथ ही थाना अनपरा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक भी किया गया।
*प्राप्त धनराशि का विवरण-*
₹25,500/- (पच्चीस हजार पाँच सौ रुपये मात्र)
*धनराशि वापस कराने वाली टीम-*
01. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
02. हेड कांस्टेबल आनन्द मोहन बिन्द थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
*साइबर जागरूकता हेतु अपील-*
अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासवर्ड, ओटीपी आदि किसी के साथ साझा न करें।
किसी भी अज्ञात क्यूआर कोड/लिंक पर क्लिक न करें।
*नोट:-*
साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in
पर लॉगिन कर शिकायत दर्ज कराएं।

