रेशमा खानम,,अनपरा/सोनभद्र एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर एक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संगीताचार्य श्रीमान विमलेश्वर सिंह जी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। उनके भावपूर्ण भजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित आचार्यगण एवं आचार्या बहनें भजनों में भावविभोर होकर सहभागिता करते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मा० प्रधानाचार्य जी ने संगीताचार्य जी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
सभी ने प्रधानाचार्य जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर ककरी के प्रधानाचार्य श्रीमान सुरेंद्र द्विवेदी जी सहित समस्त आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे।

