*अनपरा प्रेस क्लब का द्वितीय वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन।*

---Advertisement---

रेशमा खानम,,अनपरा सोनभद्र । ऊर्जाचल नगरी अनपरा मे अनपरा प्रेस क्लब का द्वितीय वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित प्रेक्षागृह मे आयोजित कार्यक्रम के बीच धूमधाम से मनाया गया जिसमे सुंदर कांड, संगोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम इ दूधनाथ सहित विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर मंत्रोच्चार के साथ सुंदर कांड पाठ का शुभारम्भ किया। प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष दीपक सिंह द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर स्वागत किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ई0 दुधनाथ यादव ने कहा कि जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की नींव है मतदान हमारा अधिकार, लोकतंत्र का आधार लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की भूमिका सर्वोपरि होती है। किसी भी लोकतंत्र की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि उसके नागरिक कितने जागरूक, सजग और जिम्मेदार हैं। मतदान केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों का संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य दोनों है। यही सोच लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करती है और सुशासन की नींव रखती है। विश्ष्टि अतिथि जी एम डी तापीय परियोजना ई प्रशांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था में पत्रकारो का दायित्व है कि वह चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त बनाए रखने में सहयोग करे मतदाताओं को प्रत्याशियों की नीतियों, कार्यों और पृष्ठभूमि की सटीक जानकारी दे फर्जी खबरों, अफवाहों और दुष्प्रचार से समाज को बचाए। कार्यक्रम के अंत मे प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने पत्रकारिता को नई ताकत दी है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी है। तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोतों की पुष्टि और संतुलित प्रस्तुति आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अंत में, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि द्वारा क्लब के सदस्यों को सम्मानित कर स्मृतिचिन्ह भेट किया गया इसी के साथ कार्यक्रम का समापन कर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों के साथ सभी ने सहभोज किया। कार्यक्रम का संचालन शीऋष गुप्ता, ने किया l मुख्य वक्ता अवधुत महाविद्यालय के प्राचार्य अजय विक्रम सिंह रहे l इस अवसर पर इ एस पी यादव,अधीक्षण अभियंता अदालत वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार के सी शर्मा, बालकेश्वर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, प्रथम श्रीवास्तव, सुंदर कांड पाठ करने आए जुड़वा भाई अनुज एवं आशीष पाण्डेय,संरक्षक मंडल अशोक तिवारी, पत्रकार दरोगा यादव,अनिल निषाद,मुकेश कुमार, संजीव दुबे,संदीप यादव, पुष्पराज सिंह बघेल, धमेंद्र गुप्ता, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment