साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि में से 5,000/- रुपये उसके मूल खाते में कराया गया वापस-*

---Advertisement---

रेशमा खानम, अनपरा/सोनभद्र  की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि में से 5,000/- रुपये उसके मूल खाते में कराया गया वापस-*अवगत कराना है कि आवेदक राजा कुमार पाल पुत्र चुन्नी पाल, निवासी रेहता, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 08.09.2024 को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कुल 13,73,508/- रुपये की साइबर ठगी की गई थी। उक्त संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करते हुए आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि में से 2,22,481.10/- रुपये को संबंधित खातों में होल्ड कराया गया।
NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक शाखाओं से ई-मेल पत्राचार के माध्यम से होल्ड धनराशि में से 5,000/- रुपये को आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। शेष होल्ड धनराशि को भी आवेदक के खाते में वापस कराए जाने हेतु संबंधित बैंकों से निरंतर पत्राचार किया जा रहा है।
इस सराहनीय कार्य के लिए आवेदक द्वारा थाना अनपरा की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

*धनराशि वापस कराने वाली टीमः-*
01. श्री सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
02. हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

*साइबर जागरूकता हेतु अपीलः-*
अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड एवं OTP किसी के साथ साझा न करें।
अनजान QR कोड स्कैन न करें एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

*नोटः-*
साइबर अपराध की किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment