सड़क किनारे बाइक के नीचे दबा घायल अवस्था में मिला युवक, अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत किया घोषित पुलिस जांच में जुटी

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,,म्योरपुर/सोनभद्र 
म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में गुरुवार की रात करीब 11 बजे सड़क किनारे घायल अवस्था में एक युवक मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से युवक को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बभनी से बस द्वारा देवरी लौट रहे देवरी निवासी विष्णु सोनी ने बस से उतरने के बाद सड़क किनारे एक युवक को बाइक के नीचे दबा हुआ घायल अवस्था में देखा। यह दृश्य देखते ही उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय संदीप कुमार पनिका पुत्र सत्यदेव पनिका निवासी काचन के रूप में हुई।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से युवक को सीएचसी म्योरपुर भिजवाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।डा० शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि युवक को यहां मृत अवस्था में लाया गया था।मृतक के सिर में गंभीर चोटें लगी हुई थी।इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि रात के समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी। परिजनों के मुताबिक संदीप कुमार पनिका किसी काम से बाइक से रेणुकूट गया था और वहां से वापस घर लौटते समय देवरी गांव के पास घायल अवस्था में मिला।
इस संबंध में थाना प्रभारी राम दरस राम ने बताया कि अस्पताल द्वारा मेमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
उधर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment