पचास साल की प्रतीक्षा के बाद ससनई बीपैक्स से उर्वरक वितरण प्रारंभ

---Advertisement---

 

किसानो के लिए हमेशा तत्पर खड़ा है सहकारिता विभाग: (देवेंद्र कुमार सिंह)

सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। पचास साल की तपस्या का अभीष्ट मिला और उम्मीदे अंततः परवान चढ़ी। सहकारिता विभाग के अथक प्रयास और क्षेत्रीय किसानो के सहयोग से नगवा ब्लॉक के ससनई बीपैक्स मे आधी सदी बाद आज बुधवार को उर्वरक वितरण शुरू हो गया।इससे ससनई समिति के अंतर्गत आने वाली सभी ग्रामपंचायतो मे उत्साह और खुशी का माहौल दिखा।
उल्लेखनीय है कि 1976 मे स्थापित ससनई बीपैक्स मे आज तक उर्वरक वितरण नही शुरू हो सका था।बार बार के प्रयासो के बाद भी वही ढाक के तीन पात रहे।सहायक आयुक्त एवँ सहायकनिबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस दिशा मे ससनई को सक्रिय करने हेतु विशेष प्रयास किए गये। क्षेत्रीय विधायक भूपेश चौबे के आग्रह और सहयोग से सक्रियता बढ़ी तथा 200 मीट्रिकटन क्षमता का गोदाम सन 2024 मे बनकर पूर्ण हुआ।
जिलासहकारीबैंक मिर्जापुर के चेयरमैन डाक्टर जगदीश सिंह पटेल ने किसानो की मांग का संज्ञान लिया। इसके तुरंत बाद समिति का लाइसेंस, पैनकार्ड व ऋणसीमा तैयार कराई गई ।
सहकारिता विभाग ने समिति मे दो दिन पूर्व ही 400 बोरी यूरिया उपलब्ध कराई।आज सहायक आयुक्त सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा समिति पर पहुंचने वाले प्रथम किसान मनोज को माल्यार्पण करके उर्वरक वितरण का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेशसिंह, एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार, सचिव नितिन पटेल, ग्रामप्रधान राजेश्वर मौजूद रहे।सहायक आयुक्त ने कहा कि अन्नदाताओ के हर सुख दुख मे सहकारिता विभाग मुस्तैद खड़ा है।ससनई के सक्रिय होने से सुदूर दुर्गम क्षेत्र के किसानो को आशातीत लाभ हुआ है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment