ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर किया जाम।
रेशमा खानम,,,अनपरा /सोनभद्र।
आज दिनांक 03/02/2026 दिन मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक वारदात को अंजाम देकर मौके से हुआ फरार। मृतक व्यक्ति का नाम टोनी पुत्र बबलू साहनी उम्र लगभग 10 वर्ष निवासी ग्राम सिदहवा बताया गया है
घटना सुबह के करीब 10.15 मिनट की बताई गई है। इस घटना को लेकर स्थानीय रहवासी में भारी आक्रोश व्याप्त था और लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंच कर 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जाम खुलवाया और पीड़ित परिवार के लोगों को अनपरा थाना लाकर अज्ञात वाहन पर मुकदमा दर्ज किया।

