अनपरा सोनभद्र l प्रेस क्लब अनपरा का द्वितीय वर्ष पूर्ण होने पर 05 फरवरी को स्थापना दिवस धूमधाम से अनपरा तापीय परियोजना के आडिटो रियम मे मनाया जायेगा जिसमे सुंदर कांड, संगोष्ठी व सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया है l प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड, विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी वागिश शुक्ला, उप जिलाधिकारी निखिल यादव, अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम इ दूधनाथ, मुख्य वक्ता मे राष्ट्रीय कवि कमलेश राजहँस, अवधुत भगवान राम स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य अजय विक्रम सिंह, एनसीएल ककरी के जीएम पी के जाना,बीना के जीएम आर के सिंह सहित तमाम अधिकारी और क्षेत्र के बुद्धजीवी जागरूक मतदाता लोकतंत्र की नीव पर आयोजित संगोष्ठी पर अपने विचार व्यक्त करेंगे l
धूमधाम से मनाया जायेगा अनपरा प्रेस क्लब का स्थापना दिवस
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, February 3, 2026 6:10 PM
---Advertisement---

