सेंट जोसेफ कप द्वितीय इंटर स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर का डंका।

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र विदित हो कि सेंट जोसेफ कप इंटर स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन एनटीपीसी कॉलोनी परिसर में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल प्रांगण में सेंट जोसेफ स्कूल एवं सोनभद्र ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें सोनभद्र जनपद के कुल 19 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग किया I

प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सेंट जोसेफ स्कूल शक्ति नगर के प्रधानाचार्य फादर डॉक्टर विंसेंट परेरा जी ने मार्शल आर्ट के प्रणेता माने जाने वाले भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ प्रतियोगिता उद्घाटन की घोषणा करके किया I तत्पश्चात आकिब खान (टूर्नामेंट डायरेक्टर) एवं अनंत नाग चंदन (मुख्य रेफरी) एवं सोनभद्र ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार यादव ने भी पुष्प अर्पण किया इसके साथ ही मुख्य अतिथि महोदय ने प्रतियोगिता की प्रथम फाइट जो की आर्या सिंह एवं आरती यादव के मध्य खेली गई , का “शी जैक” के उद्बोधन व प्रारम्भ संकेत द्वारा शुभारंभ कियाI 

पूरे दिन सुबह से लेकर शाम तक अनवरत चलने वाली प्रतियोगिताओं में किर्गी (फाईट) एवं पूमसे (काता) दोनों ही प्रतियोगिताएं साथ में आयोजित की गयी जिसमें स्वर्ण पदक के लिए खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक रोमांचक प्रदर्शन किया I अनपरा ओबरा रेणुकूट के विद्यालयों का प्रदर्शन उत्तम रहा किंतु मेजबान टीम ताइक्वांडो सेंट जोसेफ शक्तिनगर की महिला खिलाड़ियों का दबाव सबके ऊपर भारी रहा I सर्वाधिक 20 स्वर्ण, 5 रजत एवं चार कांस्य पदक जीतकर 159 अंकों के साथ सेंट जोसेफ स्कूल शक्ति नगर की टीम विजेता का खिताब जीतकर सेंट जोसेफ कप अपने नाम किया तो वही कांटे की टक्कर के बीच सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ओबरा की टीम पांच स्वर्ण दो रजत एवं दो कांस्य पदक पर कब्जा कर 47 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सेंट फ्रांसिस स्कूल अनपरा की टीम तीन स्वर्ण चार रजत एवं पांच कांस्य पदक  46 अंकों के साथ तृतीय स्थान की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा I

सायंकाल पदक वितरण व सम्मान समारोह के कार्यक्रम अन्तर्गत मुख्य अतिथि फादर डॉ विंसेंट परेरा जी ने सब जूनियर एवं कैडेट खिलाड़ियों को उनके पदक प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही गेस्ट ऑफ़ ऑनर रहे सोनभद्र ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष आर पी सिंह जी ने जूनियर विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को उनके पदक पहना कर सम्मानित किया I साथ ही साथ ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय रेफरी जो कि झारखंड एवं बिहार से ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए पधारे थे को पुष्प गुच्छ एवं आयोजन समिति की ओर से स्मारक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया एवं बहुत-बहुत धन्यवाद एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीI

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि फादर प्रिंसिपल डॉ0 विंसेंट परेरा ने समस्त विजेता एवं उपविजेता टीमों को उनकी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया एवं आशीर्वचन स्वरूप उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाइयां दी एवं सभी अभिभावकों को विशेष कर सभी खिलाड़ियों की माताओं को उनके बच्चों के प्रति समय देने व त्याग करने के लिए अत्यंत साधुवाद दिया I कार्यक्रम का संचालन एवं कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अध्यापक चंद्रशेखर जोशी जी ने किया तथा जय हिंद एवं भारत माता की जय की देशभक्ति तारों के साथ कार्यक्रम का रोमांचकारी समापन हुआ समापन की घोषणा सोनभद्र ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी सिंह जी ने कियाI
ज्ञात हो समस्त प्रतियोगिताएं ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय रेफरी की 12 सदस्यों की टीम के देखरेख में संपन्न हुआ I कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक जेम्स डग्लस राल्फ, प्रकाश मरांडी, मृत्युंजय सिंह व मिस अराधना का सराहनीय सहयोग रहा तथा मिस एनीमा बा एवं मिस अंकिता कुजूर ने फर्स्ट एड एवं मेडिकल सहयोग किया I सोनभद्र ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन असीम कुमार दत्ता जी ने  सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही साथ अध्यक्ष महोदय ने सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाइयां व संपूर्ण टीम को और अच्छा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment