रेणुकूट। पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में मिर्जापुर जनपद की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसी क्रम में योगेश देव पांडेय को मिर्जापुर जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
गुरुवार को नगर स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय राय ने योगेश देव पांडेय को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अनुभवी, सक्रिय और कर्मठ पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, ताकि पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष योगेश देव पांडेय ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही मिर्जापुर जनपद के पत्रकारों को संगठित कर उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष करेंगे।
कार्यक्रम में अखिलेश मिश्रा, नईम गाजीपुरी, लल्लन गुप्ता, सर्वेश सिंह, अमिताभ मिश्र, मुन्ना ओझा सहित संगठन के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभी ने योगेश देव पांडेय को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

