सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र। भाजपा प्रत्यासी रमाशंकर सिंह गोंड उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक शाखा के चुनाव में निर्विरोध रूप से अध्यक्ष पद के लिए चयनित हो गए, आज मंगलवार को उन्हें विजयी घोषित कर निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। आपको बता दे की रमाशंकर गोड़ पुत्र रज्जू जो स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के रजखड़ गांव के निवासी हैं जो भाजपा उम्मीदवार के रूप में भूमि विकास बैंक शाखा चुनाव में निर्विरोध रूप से अध्यक्ष पद के लिए चुने गए आज मंगलवार को
निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार चौबे व नागेंद्र राम ने विजयी होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन , भाजपा नेता श्रवण सिंह गोड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, राजन चौधरी, मनोज सिंह बबलू, मनीष जायसवाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

