*** फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाले गए रैली मे 100 फीट का तिरंगा रहा पूरे क्षेत्र मे रहा मुख्य आकर्षण का केन्द्र ***
सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मझौली गांव में स्थित राम नगीना फार्मेसी कॉलेज आफ इंस्टीट्यूट मे 77वां गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम वह हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज के छात्र/ छात्राओं द्वारा निकाले गए जुलूस में 100 फीट का तिरंगा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राष्ट्र नायकों को याद करते हुए रैली में निकाले गए झांकी के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बलिदानों को याद किया गया।

आपको बता दें कि कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मझौली मोतीलाल गुप्ता की मौजूदगी मे राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत इस गौरवशाली आयोजन मे डी.फार्मा एवं बी.फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं ने विशेष सहभागिता करते हुए देशभक्त अमर शहीदों की झांकी को प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कॉलेज की छात्रा श्वेता सिंह ने- झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, छात्र डेविड शुक्ल ने – चंद्रशेखर आजाद एवं छात्र अजीत कुमार ने -संविधान रचिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का झांकी प्रस्तुत किया।
यह झांकी हमारे स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के बलिदान, साहस और राष्ट्रप्रेम को दर्शाती है, जो युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है। इस मौके पर राम नगीना फार्मेसी कॉलेज आफ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष (Chairman):* डॉ. आनंद प्रकाश सिंह यादव।
प्रबंधक (Manager):* उपेन्द्र यादव।
प्राचार्य (फार्मेसी):* डॉ. सिशांत रव दिव्य
प्राचार्य (नर्सिंग):* अमीना अंसारी.
व्यवस्थापक:* सुश्री शुभांगी अग्रहरी।

