*** प्रभात फेरी मे नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा निकाले गये झांकी से लोगों ने देशभक्ति की याद को किया ताजा ***सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे 77 वाँ गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । सुबह मे नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा स्कूली परिधानों मे होकर प्रभात फेरी का जुलूस निकाला गया जो देखते ही बनता था, उनके द्वारा लगाए गए गगन भेदी नारों से पूरा कस्बा गूंज रहा था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह एवं सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों के भेस मे सज धज कर और हाथों में तिरंगा लेकर नन्हे मुन्ने बच्चों ने आजादी के शहीदों का श्रद्धापूर्वक नमन किया। डीपीएस स्कूल, जयप्रकाश नारायण विद्यालय ड्यूटी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय दुद्धी, सोनांचल इंटर कॉलेज के साथ कई स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी का जुलूस निकाला गया जो मुख्य मार्गो से होते हुए अमवार मोड तक जाकर वापस अपने-अपने विद्यालयों में पहुॅचा। इसके बाद झंडा फहराकर बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे।

