पिकअप मारुती कार के टक्कर में तीन की मौत दो गंभीर रूप से घायल

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह /म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर ग्राम किरविल ( विषघरवा )टोला के पास कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की, जिनमें एक महिला भी शामिल है, मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति कार में फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों मे संजय 60 वर्ष अखिलेश 65 वर्ष हीरामती 55 वर्ष
जो बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चेतवा के बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है, प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को वजह माना जा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment