पीएम श्री रा० ई० कॉलेज मे कैरियर गाइड एवं विज्ञान प्रदर्शनी मेले का हुआ आयोजन।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी सोनभद्र। आज शनिवार दिनांक 24.1.2026 को कस्बा स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी में छात्र-छात्राओं द्वारा कैरियर गाईड एवं विज्ञान प्रदर्शनी मेले का भव्य रूप से आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन व विशिष्ट अतिथि रामसेवक यादव प्राचार्य भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद कैरियर गाईड व विज्ञान प्रदर्शनी मेले मे पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी,पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी एवं सोनांचल इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने अपने अपने द्वारा लाये गये मॉडलों को प्रदर्शित करते हुए मुख्य अतिथि को बताया कि आज के युग मे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग बड़ी संख्या मे लोगों द्वारा किया जा रहा है। जिसके कारण कुछ साइबर अपराधियों द्वारा सीधे-साधे लोगों को अपने झांसे में लेकर उनका बहुत बड़ा नुकसान कर देते हैं और इसका भनक भी उन्हें नही लगता।

साइबर क्राइम पर रोकथाम एवं सीधे-साधे लोगों को साइबर अपराधियों से बचने के लिए कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं ने अपने-अपने द्वारा ले गए मॉडलों के द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम मे मौजूद श्री अरुण कुमार मिश्र राजकीय इंटर कॉलेज दिघुल, श्री श्यामा चरण प्रधानाध्यापक राजकीय इंटर कॉलेज बैरखड एवं रीतिका श्रीवास्तव प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया मॉडलों की जमकर सराहना की।

इस मौके पर संजय कुमार ( जिला नोडल कैरियर मार्गदर्शन अधि.),धनंजय कुमार वर्मा, अनिल कुमार प्रजापति, दिग्विजय सिंह यादव,महेंद्र कुमार यादव, रामकृर्ति यादव, महेश कुमार, शेख मो. हाशिम, चंद्र प्रकाश, रमेश कुमार, बृजेश कुमार, मेघनाथ यादव सहित कॉलेज के छात्र/ छात्राएं व कर्मचारी मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment