डिजिटल साथी फाउंडेशन के कोन लर्निंग सेंटर में 119 बच्चों को स्वेटर व जूता-मोजा का वितरण

---Advertisement---

 

सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। IIFL फाउंडेशन की डायरेक्टर मधु जैन के सहयोग से डिजिटल साथी फाउंडेशन, सोनभद्र द्वारा संचालित कोन लर्निंग सेंटर में अध्ययनरत 119 बच्चों को शीतकालीन सुरक्षा के दृष्टिगत स्वेटर, जूता एवं मोजा वितरित किए गए। इस मानवीय पहल का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचाना तथा उन्हें नियमित रूप से शिक्षा से जोड़े रखना है।
वितरण कार्यक्रम लर्निंग सेंटर परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर विशेष प्रसन्नता और उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने नई वस्तुएं पहनकर खुशी जाहिर की और शिक्षकों व संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस सहयोग को अत्यंत सराहनीय बताया। अभिभावकों का कहना था कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इस प्रकार की सहायता बच्चों को विद्यालय आने और पढ़ाई में निरंतर बने रहने के लिए प्रेरित करती है।
डिजिटल साथी फाउंडेशन के प्रतिनिधि वेद प्रकाश ओझा ने IIFL फाउंडेशन एवं मधु जैन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था शिक्षा को समाज की मजबूत नींव मानते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि डिजिटल साथी फाउंडेशन शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था का प्रयास है कि ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment