घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के केवली ग्राम पंचायत के खाखे मोड़ नहर पुलिया चौराहा के पास गौ तस्करों व पुलिस की मुठभेड़ गुरुवार की भोर मे हुई। इसमें दो गौ तस्कर घायल हुए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपितों के कब्जे से एक पिकअप वाहन से गोवंश, अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। आरोपितों को धरपकड़ मे एक मुख्य आरक्षी को गौ तस्करों ने पिकअप से टक्कर मारकर घायल कर दिया है। जनपद में गौ-तस्करी, अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करों तथा वांछित/पुरस्कार घोषित आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान मे पुलिस लगी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की भोर मे थाना घोरावल, करमा व शाहगंज पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना हुई कि कुछ पशु तस्कर एक बिना नम्बर प्लेट वाली पिकअप से कुछ गौवंश को मध्य प्रदेश वार्डर(थाना घोरावल क्षेत्र) से बिहार वध करने हेतु ले जा रहे है। पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर तत्काल मौके पर पहुँचकर खाखे मोड़ नहर पुलिया चौराहा के पास घेराबन्दी की गई। जिसमें खुद को घिरता देखकर पिकप पर सवार आरोपित भागने के प्रयास में पिकअप से एक मुख्य आरक्षी को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
एवं भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी, जिसमें पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही करते हुए पिकप चालक सिद्धनाथ खरवार पुत्र सुमेर सिंह निवासी ग्राम अमहरा, थाना अधौरा जिला कैमूर (बिहार), वाहन मालिक ओम प्रकाश यादव पुत्र रामजनम यादव निवासी चैनपुर, भभुआ (बिहार) दोनो के पैर में गोली लगी। आरोपितों के कब्जे से एक पिकप वाहन मे 9 गौवंश (एक मृतक अवस्था में), दो अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 2 खोखा कारतूस बरामद किया गया। घायल दोनो आरोपित एवं घायल मुख्य आरक्षी राजीव कुमार को इलाज हेतु सीएचसी घोरावल पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना घोरावल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
कड़ी पूछताछ मे आरोपितों ने बताया कि वे कैमूर बिहार के रहने वाले है।उनका एक गिरोह है जो काफी दिनों से गौ तस्करी का काम करते है। इन गौवंशों को मध्य प्रदेश के बॉर्डर(थाना घोरावल क्षेत्र) के पास से लादे थे तथा नौगढ़ होते हुए बिहार ले जाते थे। इसके पूर्व में भी कई बार इसी योजना के तहत ले जा चुके है। वध के लिए बिहार से पश्चिम बंगाल भेजा जाता है। दो अन्य आरोपित वांछित हैं।
पुलिस मुठभेड़ मे टीम मे घोरावल प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, थाना करमा, थानाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा थाना शाहगंज, हेड कांस्टेबल शिवमंगल, राजीव कुमार, संदीप कुमार घोरावल से, संजय गुप्ता, संदीप सिंह, विवेक गिरी थाना करमा से, एसआई सकिल अहमद, कांस्टेबल विनय कुमार थाना शाहगंज शामिल रहे।

