दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा गृह सहायिकाओं को कम्बल वितरण

---Advertisement---

 

अनपरा सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इन्दू सिंह के दिशा निर्देशन में सामाजिक कार्यो के लिए दिशिता महिला मंडल रेनुसागर सदैव अग्रणी रही है। इसी क्रम में प्रेक्षागृह के प्रांगण में 81 गृह सहायिकाओं को कम्बल वितरण किया गया है।

इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की वरिष्ठ सदस्या रीना जैन एवं निशा पांडेय ने संयुक्त रूप से सम्बोधन में कहा कि “आज के इस पुनीत अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान करना केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का जीवंत उदाहरण है। ऐसे कार्य समाज में आपसी सहयोग, करुणा और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन दिशिता महिला मंडल रेनूसागर कि सचिव तुलिका श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की कार्यकारिणी समिति की सदस्याएं मेनका अरोड़ा,विभा सिंह, किरण श्रीवास्तव व अन्य सदस्याएं प्रमुख रुप से उपस्थित थी।
उपहार पाकर सभी गृह सहायिकाओं के चेहरे खुशी से खिल गये और उन्होंने हृदय से दिशिता महिला मंडल रेनूसागर के प्रति आभार व्यक्त किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment