अनियंत्रित टेंपो पलटने से महिला की मौत, तीन गंभीर घायल

---Advertisement---

 

सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकी चकरिया अंतर्गत शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र से आ रही एक टेंपो अमिला धाम की चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। सभी लोग अपने रिश्तेदारी में ग्राम जोउआजोत बागेसोती, थाना कोन, जनपद सोनभद्र जा रहे थे।
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बिगनी पत्नी रामविलास, निवासी रामपुर बरकोनिया के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायलों में सीमा पत्नी विनय उरांव (35 वर्ष) निवासी ग्राम मनठहवां, थाना रामपुर बरकोनिया; मुकेश पुत्र नागेश (22 वर्ष) निवासी ग्राम सराय, थाना पन्नुगंध; तथा अलका पुत्री धर्मेंद्र (10 वर्ष) निवासी ग्राम खड़िया टोला, थाना रामपुर बरकोनिया शामिल हैं।वही अन्य लोगों को हल्की चोटे आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घाटी की चढ़ाई पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment