*एनसीएल बीना क्षेत्र के उत्पादन क्षमता विस्तार को लेकर पर्यावरणीय लोक सुनवाई संपन्न*

---Advertisement---

 

रेशमा खानम,,,सिंगरौली (म.प्र.), एनसीएल बीना क्षेत्र की उत्पादन क्षमता विस्तार से संबंधित पर्यावरणीय लोक सुनवाई का आयोजन दिनांक 16 जनवरी 2026 को वर्कर्स क्लब, झिंगुरदा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह लोक सुनवाई मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी), सिंगरौली के रीजनल ऑफिस द्वारा आयोजित की गई।
प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत बीना क्षेत्र की उत्पादन क्षमता को 10.50 मिलियन टन प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 17.50 मिलियन टन प्रतिवर्ष करने तथा एमएल क्षेत्र को 1790.377 हेक्टेयर से बढ़ाकर 2079.221 हेक्टेयर किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुई इस लोक सुनवाई की अध्यक्षता श्री संजीव कुमार पाण्डेय, अपर कलेक्टर (एडीएम), सिंगरौली ने की, जबकि संचालन श्री रातिपाल ठाकुर, रीजनल ऑफिसर, एमपीपीसीबी, सिंगरौली द्वारा किया गया।

लोक सुनवाई के दौरान परियोजना विस्तार से प्रभावित एवं क्षेत्रीय रहवासियों ने मंच से एवं लिखित माध्यम से अपने सुझाव, विचार एवं टीका-टिप्पणियाँ प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर परियोजना से जुड़े सक्षम अधिकारियों ने जनता द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों एवं प्रश्नों पर विस्तृत जानकारी एवं स्पष्टीकरण प्रदान किया।

सुनवाई में उपस्थित नागरिकों ने पर्यावरण, रोजगार, पुनर्वास, स्वास्थ्य एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर अपनी राय दर्ज कराई। प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों को नियमानुसार अभिलेख में दर्ज किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment