रिहंदेश्वर धाम में आस्था, परंपरा और सद्भाव के संग मना मकर संक्रांति पर्व बीजपुर ।।

---Advertisement---

 

बिजपुर ( सोनभद्र ) बग्गा सिंह/एनटीपीसी बीजपुर परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। मंदिर समिति द्वारा चूड़ा-दही, गुड़, तिलवा, तिलकुट सहित महाप्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से ग्रहण किया।
कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अनिल श्रीवास्तव, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा शिखा श्रीवास्तव सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, मंदिर समिति पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा ने मकर संक्रांति को पौराणिक परंपरा से जुड़ा पर्व बताते हुए सूर्य के उत्तरायण होने का महत्व बताया। उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने इसे आत्मशुद्धि व पुण्य अर्जन का पर्व बताया, वहीं बीएमएस अध्यक्ष राकेश राय ने इसे सामाजिक एवं पारिवारिक सद्भाव का प्रतीक कहा।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को मजबूत करता है। कार्यक्रम की सफलता में मंदिर समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment