सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के बघमंदवा गाँव मे पुआल का भूसा बनाने वाले कुट्टी मशीन मे 18 वर्षीय संदीप कुमार का हाँथ चारा काटते समय फंस गया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बघमंदवा मे संदीप कुमार पुत्र मुंद्रिका प्रसाद कुट्टी करने वाली मशीन में पुआल डाल रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया। हादसे के कारण उसके हाथ को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

