सिंगरौली/मप्र।शनिवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा अपने निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस पहल के अंतर्गत एनएसीएल मुख्यालय के आवासीय परिसर के आसपास कार्य करने वाले लगभग 400 ज़रूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
यह कार्यक्रम सिलोस (सीआईएलओडबलूएस) एवं कृति महिला मंडल, सिंगरौली की अध्यक्षा श्रीमती बी.के. दुर्गा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कृति महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती संगीता नारायण, श्रीमती शीला द्विवेदी, श्रीमती रूबी जयसवाल तथा ज्योत्सना महिला समिति की पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंदों की सुविधा एवं सम्मान का ध्यान रखते हुए कंबल वितरण किया जा रहा है। इस वर्ष एनसीएल ने खादी विकास बोर्ड से बुनकरों द्वारा निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले कंबलों का क्रय किया है, जिससे एक ओर जरूरतमंदों को वास्तविक लाभ मिला वहीं दूसरी ओर खादी से जुड़े बुनकरों को भी रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ।

