*एनसीएल मुख्यालय में ‘विश्व हिन्दी दिवस’ पर राजभाषा कार्यान्वयन एवं प्रश्न-मंच प्रतियोगिता का आयोजन*

---Advertisement---

 

सिंगरौली/मप्र।नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय स्थित सीईटीआई/एमडीआई भवन में शनिवार को ‘विश्व हिन्दी दिवस’ के अवसर पर राजभाषा विभाग के तत्वाधान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राजभाषा कार्यान्वयन एवं प्रश्न-मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को सुदृढ़ करना तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर श्री मनोज कुमार सिंह, महाप्रबंधक (आईडी), श्री पी. के. सिन्हा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/अधिकारी स्थापना), श्री राकेश कुमार, महाप्रबंधक (पर्यावरण), श्री राजेन मेक, महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) एवं श्री समीर बारला, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/राजभाषा) उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने विश्व हिन्दी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी न केवल हमारी राजभाषा है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और प्रशासनिक कार्यों का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने सभी कर्मियों से दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान एक रोचक प्रश्न-मंच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों की राजभाषा संबंधी जानकारी, कार्यालयीन हिन्दी शब्दावली एवं सरकारी नियमों से संबंधित ज्ञान का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों में विशेष उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन श्री हुकुम सिंह, वरीय प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment