पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बीजपुर थाने का निरीक्षण किया।

---Advertisement---

बीजपुर, सोनभद्र, बग्गा सिंह /पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बीजपुर थाने का निरीक्षण किया। यहां पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई।आयोजित थाना दिवस की सुनवाई में आए दो फरियादियों जमीनी मामले की कागजात का निरीक्षण कर लेखपाल से जानकारी ली तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके पश्चात एकत्रित पांच सौ असहाय व गरीबों में कंबल वितरण किया।इस दौरान उन्होंने थाने का भ्रमण कर कार्यालय,आवास,मेष, मलखाना बैरक ,महिला सशक्तिकरण केंद्र का गहनता से निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बीजपुर बाजार स्थित श्रीं राम चौक पर पुलिस बूथ का शिलापट्ट अनावरण व फीता काटकर उद्घाटन किया।इसके पश्चात राजेश कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक को बुके भेंटकर सम्मानित किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया कहा सरकार महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं के सुरक्षा के प्रति पुलिस हर सहयोग करने के लिए तत्पर हैं इसके लिए प्रचार प्रसार कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा हैं।उन्होंने उपस्थित लोगों से अपराध के स्थिति के बारे में पूछताछ किया।उन्होंने थाना क्षेत्र के समीपी बार्डर स्थित छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश के भौगोलिक स्थितियों का जायजा लिया।थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह के कार्य से अपनी संतुष्टि जाहिर की।इस मौके पर ग्राम प्रधान दशमती गुप्ता,बद्री नाथ, राम संजीवन,इजाजत शेख,उप निरीक्षक श्रवण यादव,दुनिया सिंह,सहित भारी संख्या में पुरुष महिलाएं शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment