भारतीय पत्रकार एसोसिएशन ने किया संगठन विस्तार, राजीव मिश्रा बने विंध्याचल मंडल अध्यक्ष

---Advertisement---

 

पिपरी संवाददाता दीपू तिवारी

सोनभद्र रेणुकूट। पत्रकारों के संगठन भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में राजीव मिश्रा को विंध्याचल मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति शुक्रवार को नगर में आयोजित संगठन के कार्यालय पर विधिवत रूप से की गई, जहां उन्हें माला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय राय ने कहा कि राजीव मिश्रा की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजीव मिश्रा का पत्रकारिता क्षेत्र में अनुभव संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा तथा वे विंध्याचल मंडल में पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।
वहीं संगठन के संस्थापक अखिलेश मिश्रा ने भी राजीव मिश्रा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन निरंतर विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ राजीव मिश्रा संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
नवनियुक्त विंध्याचल मंडल अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने के लिए सतत प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सर्वेश सिंह, अमिताभ मिश्रा, अंजनि चौधरी, किशन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने राजीव मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन के विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment