रेशमा खानम,, अनपरा /सोनभद्र 1 किलो 310 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 09.01.2026 को समय करीब 10:45 बजे, मुखबिर खास की सूचना पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा अभियुक्त आकाश कुमार मिश्रा के कब्जे से 1 किलो 310 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0–03/2026 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*
आकाश कुमार मिश्रा पुत्र शिवशंकर नाथ मिश्रा निवासी – डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र – लगभग 22 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
01. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
02. हे0का0 कमलेश सिंह यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
03. का0 अजीत यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
04. का0 संजय कुमार पाल, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

