जीआईसी पिपरी में पुरस्कार एवं स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन

---Advertisement---

 

पिपरी संवाददाता दीपू तिवारी

पिपरी (सोनभद्र)।
राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी में बीते बुधवार को स्वर्गीय श्री कालूराम बुनकर स्मृति शैक्षिक एवं धार्मिक विकास संस्थान, जयपुर के सौजन्य से एक भव्य पुरस्कार एवं स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरित किए गए।
कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक अपने-अपने वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं मयंक कुमार पांडेय, सत्यम, पूनम कुमारी, आयुष, रोहित कुमार, मान्यतादीप, हिमांशु सिंह, अंजलि गौतम, अशोक कुमार, आदित्य कुमार, आरती यादव एवं प्रीति सोनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही निर्धन छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर प्राप्त करने वालों में सूरज, विक्रम, रामसागर, नीरज कुमार, मीनू, प्रीति, आयुष, विष्णु, रमाशंकर, राकेश कुमार, पूनम, शिवानी, सत्यम सिंह, सुनैना, ममता कुमारी, कामीन, अंजलि यादव, पंकज कुमार, रोहित, महिमा, सुनील कुमार, आदित्य कुमार, संजना, सुरेश कुमार सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
इस अवसर पर स्वर्गीय श्री कालूराम बुनकर के सुपुत्र एवं अधीक्षण अभियंता, रिहंद परियोजना ओबरा-पिपरी के प्रमुख श्री सुरेश चंद्र बुनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट अनिल कुशवाहा, समाजसेवी लोकाभिराम त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, अरविंद कुमार एवं शशिकांत राय शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के वरिष्ठ प्रवक्ता, राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) के प्रांतीय कार्यकारी महामंत्री तथा उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अवाक ने किया। समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री सुरेश चंद्र बुनकर के हाथों पुरस्कार एवं स्वेटर प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपस्थित सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय श्री कालूराम बुनकर स्मृति शैक्षिक एवं धार्मिक विकास संस्थान, जयपुर द्वारा किए जा रहे इस प्रेरणादायी एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment