पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व क्षेत्राधिकार दुद्धी के पर्यवेक्षण मे थाना दुद्धी के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के एक मुकदमे मे वांछित अभियुक्त महेन्द्र कुमार यादव को जाबर स्थित कनहर नदी पुल के पास से दबोच कर बड़ी सफलता हासिल किया। आपको बता दें कि 1 जनवरी 2026 को थाना दुद्धी मे मु0अ0सं0-01/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंदी एवं समाज विरोधी गतिविधि निवारण अधिनियम 1986 के तहत महेन्द्र कुमार यादव (थाना विंढमगंज), अखिलेश कुमार यादव (कुदल, थाना कोन), सुरज कुमार (घिवही, थाना विंढमगंज) और आशीष यादव (मुडीसमर, थाना विंढमगंज) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार महेन्द्र यादव पुत्र विजय यादव निवासी-घिवही थाना विंढमगंज का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना दुद्धी में मु0अ0स0-81/25 धारा 3/5(क)/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में व0उ0नि0 कुँवर सिंह, हे0का0 महताब अहमद, सर्वेश सिंह व मो0 खालिद खां शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment