हिंदुत्व को एकजुट होने का संदेश देना है मुख्य उद्देश्य।
रेशमा खानम/अनपरा /सोनभद्र।
आज दिनांक 04/01/2026 दिन रविवार को संगठित हिंदू, समर्थ हिन्दू के बैनर तले अनपरा परिक्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता डॉ सुरेश जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री इतिहास संकलन( उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व बिहार) के साथ के सी जैन, रामनरेश बैसवार व जगदीश बैसवार मंचासिन रहे। कार्यक्रम के दौरान मंचासिन मुख्य अतिथियों ने बारी बारी हिंदुत्व के बारे में अपने अपने वक्तव्यों से मौजूदा स्रोतगढ़ो को इतिहास में हिंदू धर्म की उत्पति, मान्यताएं और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए हिन्दुओं को एक जुट होने का संदेश दिया।

