संघर्ष पुर्ण मैच मे 22 रनों से बलिया की टीम हुई पराजित।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। टीसीडी के खेल मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज शनिवार को खेले गए मुकाबले में चोपन की टीम द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष पुर्ण मैच मे बलिया की टीम 22 रनों से पराजित होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई ।
आपको बता दें की टॉस बलिया के कप्तान योगेश ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपन ने 20 ओवर मे 7 विकेट गवांकर 200 रन बनाए ।जिसमे नफीस ने 2 छक्के व 9 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर 64 रन बनाएं। वहीं आकाश ने 7 छक्के व 2 चौकों की सहायता से 60 रन,महंत ने 2 छक्का व 4 चौकों की मदद से 35 रन तथा राज शेखर ने 1 छक्के व 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाए।
बलिया की ओर से गेंदबाजी करते गेंदबाज हिमांशु ने चार ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किया, लोकेश ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सुशील ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट एवं दीपक ने 4 ओवर में 49 रन देकर एक विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की टीम ने 18.4 ओवर में सभी विकेट गवांकर 178 रन पर सिमट गई ।जिसमें अभय ने 6 छक्कों व 8 चौकों की मदद से 78 रन बनाए।वहीं उज्जवल ने 3 छक्के व 4 चौकों की मदद से 46 रन , आदित्य ने 1 छक्का व 2 चौकों की मदद 17 रन एवं लोकेश ने एक छक्का व 1 चौकों 14 रन जोड़े।
गेंदबाजों करते हुए चोपन के गेंदबाज कृष्णकांत ने 3.4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए, विनीत ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट , आदित्य ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट तथा राजशेखर ने 4 ओवर में 39 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
इस तरह चोपन की टीम ने बलिया की टीम को 22 से पराजित किया।
इस जीत के नायक चोपन टीम के खिलाड़ी कृष्णकांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि आनंद सोलर सीडी के हाथों पुरस्कृत किया गया । कल का मैच, पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर बनाम आज की विजेता टीम चोपन के बीच खेला जाएगा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment