10 लाख की टप्पेबाजी करने वाली नायडू गैंग की महिला सदस्य सहित 02 बाल अपचारी गिरफ्तार, मुख्य गैंग लीडर की तलाश जारी*

---Advertisement---

 रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र  क्षेत्रांतर्गत 10 लाख की टप्पेबाजी करने वाली नायडू गैंग की महिला सदस्य सहित 02 बाल अपचारी गिरफ्तार, मुख्य गैंग लीडर की तलाश जारी*श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए *नायडू गैंग* की महिला सदस्य सहित *02 बाल अपचारियों* को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.12.2025 को कस्बा रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान के सामने एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की टप्पेबाजी की घटना कारित की गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर *मु0अ0सं0 1273/2025 धारा 318(4), 303(2) भारतीय न्याय संहिता* पंजीकृत किया गया।

विवेचना के क्रम में प्रकाश में आया कि उक्त घटना *नायडू गैंग* द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गयी थी। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त *नायडू गैंग की महिला सदस्य एवं 02 बाल अपचारियों* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से टप्पेबाजी की घटना से सम्बन्धित *₹ 9,890/- नकद* व घटना में प्रयुक्त *चाकू* बरामद करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया। प्रकरण में संलिप्त मुख्य गैंग लीडर की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं तथा शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-*
👉 नन्दिनी पत्नी राजू
निवासी – वाकीपाड़ा पो0 करंजी खुर्द थाना नवापुर जिला नन्दुरवार, महाराष्ट्र
उम्र – लगभग 35 वर्ष
👉 02 नफर बाल अपचारी

*वांछित अभियुक्तगण का विवरण-*
1. रामू पुत्र गणेश निवासी B-10 कामराजनगर थाना तिरुवेरम्बूर जिला तिरुचिरापल्ली तमीलनाडू
2. बालामुर्गन पुत्र नारायण निवासी वाकीपाड़ा पो0 करंजी खुर्द थाना नवापुर जिला नन्दूरवार महाराष्ट्र
3. *गैंग लीडर* सुब्रमन्यम पुत्र वेंकेट स्वामी निवासी वाकीपाड़ा पो0 करंजी खुर्द थाना नवापुर जिला नन्दूरवार महाराष्ट्र

*नन्दिनी का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 94/25, धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर (उ0प्र0)
2. मु0अ0सं0 320/2025, धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस, थाना बहोरापुर, जनपद ग्वालियर (म0प्र0)
3. मु0अ0सं0 202/2008, धारा 323, 324, 34, 341, 506 भादवि, थाना अलीराजपुर (म0प्र0)
4. मु0अ0सं0 151/19, धारा 294/323/34/506 भादवि, थाना ग्वालियर (म0प्र0)
5. मु0अ0सं0 617/24, धारा 191(2), 115(2), 126(2), 118(1), थाना कलहलगाँव (बिहार)
6. मु0अ0सं0 442/16, धारा 294/323/506 भादवि, थाना जनकगंज ग्वालियर (म0प्र0)
7. मु0अ0सं0 193/2009, धारा 294/324/506 भादवि, थाना बुढर जनपद सहडोल (म0प्र0)

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 अमित सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा, थाना रॉबर्ट्सगंज
2. उ0नि0 सविता सरोज महिला थानाध्यक्ष जनपद सोनभद्र
3. का0 राजेश पासवान, चौकी कस्बा, थाना रॉबर्ट्सगंज
4. म0का0 प्रिया यादव, महिला थाना रॉबर्ट्सगंज

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment