अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने दो दोस्तों को मारी टक्कर, इलाज जारी।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी सोनभद्र। नये वर्ष के पहले दिन ही विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गॉव मे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाईक ने पैदल जा रहे दो दोस्तों को टक्कर मार दिया, जिससे दोनों दोस्त घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच-39 पर महुली एचपी गैस एजेंसी के पास आज बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार बाइक ने दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
घायल अमित कुमार (20) पुत्र सूरज देव कन्नौजिया को सिर समेत शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसका साथी राहुल (19) पुत्र स्व. विजय को हल्की चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है।
बता दे कि क्षेत्र में बाइक चालकों की लापरवाही से हादसे बढ़ रहे हैं, जिस पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment