ऑपरेशन रिंग रिर्टन के तहत नए वर्ष की सौगात: सोनभद्र पुलिस ने 253 खोए मोबाइल खोजकर स्वामियों को लौटाए-*

---Advertisement---

सोनभद्र ,ऑपरेशन रिंग रिर्टन के तहत नए वर्ष की सौगात: सोनभद्र पुलिस ने 253 खोए मोबाइल खोजकर स्वामियों को लौटाए-*CEIR पोर्टल के माध्यम से 38 लाख रुपये कीमत के 253 मोबाइल बरामद-**जनविश्वास की मिसाल बनी सोनभद्र पुलिस, खोए मोबाइल पाकर नागरिकों ने जताया आभार-*

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम तथा आमजन को तकनीकी माध्यम से न्याय दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।

टीमों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी ट्रेसिंग कर कुल 253 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन को वास्तविक स्वामियों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आज दिनांक 01.01.2026 को सुपुर्द किया गया।

मोबाइल प्राप्त होने पर नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद सोनभद्र पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा संबंधित पुलिस टीमों के इस सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा की गई एवं उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment