*नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद*

---Advertisement---

 

सोनभद्र नववर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में *कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने* के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा *थाना रॉबर्ट्सगंज* अंतर्गत कस्बा एवं मिश्रित आबादी क्षेत्रों में *पैदल गश्त* कर आमजनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों से *नववर्ष को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक मनाने की अपील* भी की गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त *राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारियों* को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने सर्किल एवं थाना क्षेत्रों में निरंतर *पैदल गश्त* करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की *सघन चेकिंग* सुनिश्चित करें। साथ ही नववर्ष के अवसर पर किसी भी प्रकार का *हुड़दंग, अराजकता या असामाजिक गतिविधि* करने वालों के विरुद्ध *कठोर वैधानिक कार्यवाही* किए जाने के निर्देश दिए गए।

*इसी क्रम में जनपद में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु—*
*क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय* द्वारा थाना *शाहगंज,*
*क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार* द्वारा थाना *ओबरा,*
*क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय* द्वारा थाना *पिपरी,*
*क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर* द्वारा थाना *पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़,*
*क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय* द्वारा थाना *दुद्धी* क्षेत्र में

पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर *संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहनों,* अराजक तत्वों तथा *ड्रिंक एंड ड्राइव* के विरुद्ध गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पैदल गश्त एवं चेकिंग के माध्यम से आमजन को आश्वस्त किया गया कि *जनपद सोनभद्र पुलिस नववर्ष के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः कटिबद्ध है।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment