अंधविश्वास के चलते जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद*

---Advertisement---

चोपन/सोनभद्र अंधविश्वास के चलते जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद**प्रकरण-* दिनांक 29.12.2025 को ग्राम कुरहुल गुरियावा टोला, थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत एक गंभीर आपराधिक घटना घटित हुई। अभियुक्त रामदुलारे उर्फ शंकर (उम्र लगभग 55 वर्ष) द्वारा अपने इकलौते पुत्र महेंद्र उर्फ पप्पू की दिनांक 07.12.2025 को हुई मृत्यु के संबंध में अंधविश्वास से ग्रसित होकर यह गलत धारणा बना ली गई कि उक्त मृत्यु उसके सगे भाई रामजियावन एवं चचेरे भाई छोटेलाल के भूत-प्रेत/तंत्र-मंत्र के कारण हुई है। इसी अंधविश्वास एवं रंजिशवश अभियुक्त ने दिनांक 29.12.2025 को सायं लगभग 07:00 बजे एक धारदार बलुआ से छोटेलाल तथा रामजियावन की पत्नी बदनिया पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया। घटना के संबंध में *थाना चोपन पर मु0अ0सं0 278/25, धारा 109(1) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा आज दिनांक 31.12.2025 को प्रातः लगभग 07:30 बजे गुरुहुल तिराहा से अभियुक्त *रामदुलारे उर्फ शंकर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से घटना में *प्रयुक्त धारदार बलुआ* भी बरामद किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
रामदुलारे उर्फ शंकर उम्र लगभग 55 वर्ष।

*गिरफ्तारी टीम:*
1. निरीक्षक अपराध शिव प्रताप वर्मा थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. उप निरीक्षक श्री शिवानंद राय थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. हेड कांस्टेबल पप्पू थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4. कांस्टेबल अखिलेश थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment