दानापुर ने जौनपुर को 132 रनों से रौंदकर अगले चक्र मे किया प्रवेश।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। टीसीडी के खेल मैदान पर चल रहे क्रिकेट मैच मे मंगलवार को खेले गए मुकाबले मे दानापुर की टीम ने जौनपुर की टीम को 132 रनों से पराजित कर दिया ।
टॉस जौनपुर के कप्तान संतोष यादव ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दानापुर ने 20 ओवर मे 8 विकेट खोकर शानदार 237 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया । जिसमे अक्षय ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 9 छक्के व 8 चौकों की मदद से अपने टीम के लिए शतकीय पारी खेलकर 114 रन बनाएं। वहीं साहिल ने 2 छक्के व 3 चौकों की सहायता से 36 रन,पंकज ने 2 छक्का व 3 चौकों की मदद से 27 रन तथा शनि ने 1 छक्के व 2 चौकों से 25 रन बनाए।
जौनपुर की ओर से गेंदबाजी करते गेंदबाज आदित्य ने चार ओवर में 32 देकर 3 विकेट हासिल किया,अनुराग ने 3 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अभिषेक ने 3 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट एवं संतोष ने 3 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनपुर की टीम 13.3 ओवर में 10 विकेट गवांकर 105 रन पर ही सिमट गई ।जिसमे तौफीक ने 6 चौकों की मदद से 28 रन बनाए।वहीं शिवम ने 2 छक्के व 2 चौकों से 22 रन जोड़े।
गेंदबाजों करते हुए दानापुर के सुमित ने 3.3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए,शनि ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट तथा धीरज ने 3 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट झटके।
इस तरह दानापुर की टीम ने जौनपुर की टीम को 132 रनों से पराजित किया।
इस जीत के नायक दानापुर टीम के अक्षय को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि कमलेश सिंह कमल व कमेटी के अध्यक्ष सुमित सोनी के द्वारा पुरस्कृत किया गया । कल बुधवार का मैच ओबरा और आज की विजेता दानापुर के बीच खेला जाएगा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment