*कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने हेतु एनसीएल ने की सराहनीय पहल*

---Advertisement---

 

सिंगरौली/मप्र,*सीएसआर अंतर्गत चितरंगी, बरगवा एवं आसपास के क्षेत्रों में किया कंबल वितरण*नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने अपनी निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत सिंगरौली एवं सोनभद्र क्षेत्र में शीतलहर के बीच गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों में लगातार कंबल वितरण का कार्य कर रही है।

इस क्रम में कंपनी ने सोमवार को दार पंचायत, चितरंगी जो कि एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, में 200 कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर सीधी-सिंगरौली के माननीय सांसद डा. राजेश मिश्रा, माननीया राज्यमंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं चितरंगी विधायक, श्रीमती राधा सिंह, पंचायत प्रतिनिधिगण तथा एनसीएल के महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री राजीव रंजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसी प्रकार, माननीय सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं माननीय देवसर विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम की गरिमामयी उपस्थिति में बरगवा के अम्बेडकर वार्ड एवं तिलक वार्ड (नगर परिषद) में भी 200 कंबलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधिगणों ने एनसीएल की इस मानवीय पहल की प्रशंसा की तथा इसे स्थानीय समाज के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

गौरतलब है कि एनसीएल ने इन कंबलों की खरीद खादी ग्रामोद्योग से की है, जिससे न केवल जरूरतमंदों को ठंड से बचाव सुनिश्चित हो रहा है, अपितु स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा भी मिल रहा है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment