रेणुकूट ( सोनभद्र ) शिवापार्क
स्थित हजरत सैय्यद जलाल पीर जश्ने सालाना उर्स विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भव्य तरीके से हर्षोल्लास के साथ रेनुकूट शहर में जुलूस निकाला गया इस जुलूस में काफी संख्या में अकीदत मंद हिन्दू मुस्लिम समाज के पुरुष महिलाओं तथा बच्चो ने बढ़ – चढ़ कर शिरकत किया , तथा जुलूस में जायरीनो द्वारा काफी आतिशबाजी किया गया जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा रेणुकूट के शहर के शिवा पार्क में हजरत जलाल पीर जश्ने सालाना उर्स के मौके पर बाबा की मजार पर हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा की जियारत करते हुए जुलूस में शिरकत किया .
यह जुलूश रेनुकूट शहर के शिवा पार्क मुहल्ले से निकल कर रेनुकूट स्थित जामा मस्जिद तक जाकर फिर वापसी होकर शिवापार्क स्थित हजरत जलालपीर के आस्ताने पर आया , जहां जुलूस में चल रहे जायरीनो ने मजार शरीफ पर चादर चढ़ाकर सिरनी पेश किया तथा फातिहा पढ़कर अपनी – अपनी दुआए एवं मन्नते मांगी. मजार शरीफ के मुजावर (सेवादार) हजरत जलाल पीर सेवा समिति के प्रबन्धक .तांज बाबा ने बताया कि यह जुलूस पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी जश्ने सालाना उर्स के मौके पर यह जुलूस निकला है जिसमें सभी धर्म समुदाय के लोगों ने शिरकत किया है तथा मजार शरीफ पर अपनी हाजिरी लगाते है गंगा जमुनी की तहजीब कायम करता हुआ ये जुलूस हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है ,सियोजक जनाब हाजी फकीर अली व श्रीमती बिंदु गिरी के देख रेख में वे संरक्षक व जुलूस का नेतृत्व शेख जलालुद्दीन कर रहे थे आवागमन बाधित न हो इसके लिए बराबर माइक से जुलूस में चल रहे लोगो को हिदायत भी दे रहे थे इस मौके पर रेणुकूट परिक्षेत्र के तमाम पत्रकारों ने भी समाचार कवरेज के लिए जुलूस में शिरकत किये. समिति के प्रबन्धक तांज बाबा ने जुलूस में उपस्थित सम्मानित लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर इस्तकबाल किया साथ ही साथ हजरत जलालपीर जश्ने सालाना उर्स के इस जुलूस में .दरगाह शरीफ पर समिति के प्रबन्धक तांज बाबा ने समिति के संयोजक हाजी फकीर अली. समिति के उपाध्यक्ष हैदर अली. सैय्यद अली. ताजुद्दीन खान. रसीदा खातून. सहबाज वारसी. चन्द्रेश्वर चौधरी. समसुल हक. वकील. अजान. इसराईल. शाहिद जमाल. शुभम गुप्ता. पवन. अरमान खां. मून खान. आदि समिति के ओहदेदरानो एवं मेम्बरों को भी अंगवस्त्र भेंट करके इस्तकबाल किया. मजार शरीफ पर लंगर का भब्य आयोजन किया गया था जुलूस में शामिल सभी जायरीनो ने लंगर भी ग्रहण किया .सुरक्षा ब्यवस्था के मद्देनजर रेनुकूट चौकी प्रभारी संजय सिंह. थाना पिपरी के एस आई शिवकुमार सिंह. उ ० नि ० दिलीप सिंह पुलिस के जवानो के साथ जुलूस में पूरी तरह मुस्तैद दिखे . जिससे हजरत जलाल पीर जश्ने सालाना उर्स सकुशल संपन्न हुआ ।
हजरत जलाल पीर का जश्ने सालाना उर्स हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, December 29, 2025 4:03 PM
---Advertisement---

