दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा स्वेटर वितरण का आयोजन

---Advertisement---

 

अनपरा सोनभद्र। रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला, रेनूसागर में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा शीतकालीन सहायता के अंतर्गत स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदू सिंह ने विगत वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरित किए।कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा-3 के लगभग 120 छात्र-छात्राओं तथा शिशु कक्षा के 65 छात्र-छात्राओं को स्वेटर प्रदान किए गए। कड़कड़ाती ठंड में ऊनी स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर इंदू सिंह के साथ निशा पांडेय, कविता श्रीमाली, तूलिका श्रीवास्तव, विभा मनीष सहित महिला मंडल की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदू सिंह ने “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के विचार को आत्मसात करने का संदेश दिया तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा न केवल देश के विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि व्यक्ति के आर्थिक एवं सर्वांगीण विकास में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में सहायता मिलती है। बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा दुबे ने दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या एवं सभी सदस्याओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment