दुद्धी मे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित टीसीडी के खेल मैदान पर 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हजारों लोगों की मौजूदगी मे बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। आज का पहला उद्घाटन मैच मीडिया एकादश बनाम प्रशासन एकादश के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर प्रशासन पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिसमे 10 ओवर मे 9 विकेट खोकर 86 रन ठोके। सर्वेश सिंह ने 11 गेंदों पर 15 रन की धुआंधार पारी खेली, जबकि अश्विनी पटेल ने 13 गेंदों पर 2 चौकों से 12 रन जोड़े। मीडिया की गेंदबाजी मे भीम जायसवाल ने 3 विकेट झटके, बादल ने 2, बाकी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया की टीम ने 10 ओवर मे महज 58 रन ही बना सकी, जिसमे प्रभात ने 11 गेंदों पर 11 रन बनाए, बादल ने 14 का योगदान दिया। प्रशासन के अमित ने 3 विकेट झटक जबकि दीपक ने 2 विकेट। प्रशासन एकादस टीम के खिलाडी अमित को मैन ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया। आपको बता दें कि 39 वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि मिर्जापुर-सोनभद्र विधान परिषद सदस्य श्यामनारायण सिंह (विनित सिंह) के हाथों फीता काट कर एवं दो कबूतर उड़ा कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमे ऊर्जावान बनाता है और हार-जीत जीवन का हिस्सा है, जो मानसिक व शारीरिक लाभ देता है। प्रशासन की टीम जनसेवा मे समर्पित होकर क्षेत्र का विकास कर रही है, जबकि मीडिया सच्चाई का आईना बनकर समाज को जागरूक कर रहा है। दोनों की भूमिका सराहनीय है! हर जीत हार से शुरू होती है, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ें। मीडिया-प्रशासन एक-दूसरे के पूरक हैं, भावनाओं से ऊपर उठकर खेल का आनंद लें।उन्होंने दुद्धी के टाउन क्लब मैदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
अंत में मुख्य अतिथि के हाथों विजेता-उपविजेता टीमों को ट्रॉफी,पुरस्कार के साथ सम्मानित किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment