रेशमा खानम,,अनपरा सोनभद्र।
आज दिन रविवार को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज 3 के तहत थाना अनपरा में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1098, 1076,102,108,181, 112 साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और साथ ही राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना,वृद्धा पेंशन योजना,बाल श्रम,बाल विवाह,घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तत्पश्चात बुजुर्ग असहाय महिलाओं एवं पुरुषों को ठंडी को देखते हुए कंबल वितरण का भी कार्य किया गया।

